होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

UP CM Yogi Adityanath की मां सावित्री देवी का निधन, सभी कार्यक्रम रद्द कर Uttarakhand रवाना

By LSChunav | Nov 20, 2026

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। निधन की खबर मिलते ही सीएम योगी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री अब गोंडा नहीं जाएंगे। वह गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड अपने पैतृतक आवास के लिए रवाना हुए। वे अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे। आपको बताते चलें कि अंतिम संस्कार ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हुआ है। इस दौरान उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर डूब गई है।

मां निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इससे पहले वह गोंडा जा रहे थे। लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे।

शनिवार को ऋषिकेश में होगा अंतिम संस्कार

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

आखिर बार मां से कब हुई मुलाकात

सीएम योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी बार मुलाकात इसी साल मई में की थी। 7 मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। 8 मई को उन्होंने अपने पैतृक आवास पर मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। इस दौरान मां के निधन की खबर ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को गहरे शोक में डाला है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.