By LSChunav | Nov 17, 2026
एक बार फिर से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ये चर्चा आरजेडी की तरफ से निशांत कुमार को मुख्यमंत्री पद ऑफर देने के बाद शुरु हुई। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशात कुमार को सीएम पद का ऑफर आरजेडी सांसद अभय कुशवाहा की तरफ से दिया गया है।
लेकिन इससे पहले भी जदयू की तरफ से कई मौके पर ऐसे ऑफर को खारिज किया जा चुका है। हालांकि राजनीति में हर संभावना पर विचार किया जा सकता है।
इस बीच, बिहार में सम्राट चौधरी सरकार में शामिल मंत्री निशांत कुमार एक और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है, वहीं अब आरजेडी की तरफ से जदयू को महागठबंधन में शामिल होने के प्रस्ताव पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
लालू प्रसाद ने नीतीश को मुख्य बनाया
इस दौरान आरजेडी सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि, पहले भी लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है। इस बार नीतीश कुमार आरजेडी के साथ आते हैं, तो उनके बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में पार्टी को कोई दिक्कत नहीं होगी। उनका कहना है कि लालू प्रसाद ने हमेशा लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया, लेकिन लोग पद मिलने के बाद उन्हें भूल जाते हैं।
रामविलास पासवान को भी राज्यसभा भेजने में मदद
इतना ही नहीं, अभय कुशवाहा ने चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजने में भी लालू प्रसाद की भूमिका का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि 2009-2010 में रामविलास पासवान के पास कुछ बचा नहीं था, तो लालू प्रसाद ने ही उन्हें राज्यसभा भेजने में मदद की है। इस दौरान चिराग पासवान अनाप-शनाप करने बोलते हैं, लेकिन उन्हें इतिहास को जानना चाहिए।
बिहार में सबसे ज्यादा वोट आरजेडी को
राजद सांसद ने कहा कि भले ही बिहार में आरजेडी 25 सीटों पर सिमट गई, लेकिन सबसे ज्यादा बिहार की जनता ने किसी को वोट शेयर करने का मौका का काम किया, तो वो आरजेडी ही है। भाजपा भेल ही कहती रहे कि वो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में उन्हें कितना वोट मिला।