By LSChunav | Nov 14, 2026
इस समय में राजस्थान के पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान शुरु हो चुका है। इस चरण में प्रदेश के 25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में मतदान जारी है। वैसे यह चुनाव सिर्फ जिला प्रमुख और प्रधान पद तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय विधायकों और पार्टी नेताओं की राजनीतिक ताकत और साख की भी अग्निपरीक्षा है।
वैसे जिन 50 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, उनमें से 29 सीटों पर वर्तमान में भाजपा जनता पार्टी विधायक ने कब्जा कर रखा है। आइए आपको मतदान से संबंधित खबर बताते हैं।
खेरथल-तिजारा कितनी हुई वोटिंग?
राजस्थान के खेरथल-तिजारा जिले में पंचायतीराज चुनाव के दौरान तक मतदान की रफ्तार जारी है। मुंडावर में 1.59 प्रतिशत, ततारपुर में 43.33 प्रतिशत, कोटकासिम में 46.16 प्रतिशत और टपूकड़ा में 47.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, टूपकड़ा में सबसे अधिक, मुंडावर में सबसे कम मतदान हुआ है।
मतदान केंद्र पर चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक को आया हार्ट अटैक, मौत
आपको बताते चले कि, बूंदी जिले के हिंडोली पंचायत क्षेत्र के खींया मतदान केंद्र पर चुनाव ड्यूटी के समय शारीरिक शिक्षक बबलू लाल गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों में मृत घोषित किया है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बूंदी में जिला परिषद की EVM का बटन खराब, एक घंटे तक रुका मतदान
पंचायती मतदान के दौरान बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र की उतराना ग्राम पंचायत में बूथ नंबर 98 पर जिला परिषद की ईवीएम का बटन खराब होने पर लगभग 1 घंटा तक मतदान बाधित रहा। चौथे चरण में दबलाना, बूंदी, लाखेरी, केशवरायपाटन और नैनवां सहित कई बूथों पर तकनीकी खराबी के चलते ईवीएम बदली गई।