होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

27 करोड़ Hindu Vote कटने पर Akhilesh Yadav का सवाल, CM Yogi को पहले कैसे पता चला

By LSChunav | Nov 13, 2026

इस शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। मतदाता सूची को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम को पहले से ही पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाता है।

अखिलेश यादव ने कहा, "मैं इसलिए ऐसे बोल रहा हूं कि उनको कैसे जानकारी हो गई है कि 1 करोड़ 27 लाख वोट कट गए।"

आगे अखिलेश यादव ने कहा, कि यदि वास्तव में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब है, तो भाजपा की यह बैठक इसी कारण हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उन वोटों को लेकर रणनीति बना रही है, जो लोगों के दूसरे स्थानों पर चले या फर्जी नाम दर्ज होने के कारण मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

कई राज्यों से लोगों को लाने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने यह भी दवा किया है कि भाजपा मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर मतदाता बनवाने की तैयारी कर रही है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाए है कि इसके लिए ऐसे लोगों को शामिल करने की योजना बनाई जा रही है, जिनका नाम पहले से पंजीकृत नहीं है। सपा अध्यक्ष ने भाजपा की बैठक और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए।

अखिलेश ने किया था सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का किया स्वागत

एक्स पर अखिलेश यादव ने पोस्ट करके चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन को लेकर कहा था कि पीडीए समाज की आवाज उठाने वाले हर दल का करेंगे सहयोग, बोले-मोर्चों से लोकतंत्र मजबूत होता है, लेकिन मंशा समाज की भलाई की होनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का स्वागत किया है।

सामाजिक स्तर पर परिवर्तन जरूरी है, हालांकि वास्तिवक सफलता तभी मिलेंगे, जब राजनीतिक परिवर्तन का मोर्चा भी एक्टिव रहने वाला है। अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया है कि इस तरह के नए राजनीतिक ऑप्शन से भाजपा को दो से तीन प्रतिशत वोटों का नुकसान हो सकता है।

पीडीए समाज के हित में साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने और उसकी आवाज उठाने वाले दलों की ईमानदार आवाज जनता तक पहुंचाने में सपा सहयोगी करेगी। उनके मुताबिक, इससे उन लोगों के सामने भी एक ऑप्शन ओपन होगा, जो भावनात्मक नारों और बहकावे में आकर साम्प्रदायिक शक्तियों को वोट दे देते हैं।

अखिलेश बोले- वोटों की ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए

अखिलेश ने उम्मीद जताई कि राजनीति में ‘वोटों की ठेकेदारी प्रथा’ खत्म होगी और हर दल अपने समाज के हित में काम करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिसका आधारभूत वोट ज्यादा होगा, परिवर्तन चाहने वाली जनता उसी की ओर जाएगी। उनके मुताबिक, पीडीए से बड़ा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.