By LSChunav | Nov 13, 2026
इस बीच, खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को एक दिन की अंतरिम जमानत दी गई है। शनिवार को सांसद अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
इसके अलावा, अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह को तीन दिन और रिश्तेदार सुखमनजीत सिंह को दो दिन की अंतरिम जमानत मिली है। अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था। परिवार की तरफ से अमृतपाल सिंह के साथ हरजीत सिंह और सुखमनजीत सिंह को भी पैरोल देने की मांग की गई थी। तीनों असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।
10 से 12 दिन की मांगी गई थी पैरोल
परिवार ने जो याचिका अदालत में दायर की है, उसमें धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए 10 से 12 की पैरोल देने की मांग की गई थी। इस याचिका में परिवार ने अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में दादी का अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक रस्में पूरी करने की इच्छा जताई थी। इसी कारण से परिवार में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी रोकी गई थी।
वहीं, संबंधित न्यायधीश के अवकाश पर होने के कारण 11 नवंबर को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी। फिर गुरुवार को अदालत में याचिका पर सुनवाई हुई थी। अदालत ने पंजाब सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।