होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

UP Election 2027: Agra में Akhilesh Yadav ने दलित सम्मेलन से धार दी PDA रणनीति को

By LSChunav | Nov 15, 2026

साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी के मुखिया आगरा के जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे हैं।

यहां से पार्टी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पीडीए के एजेंडे को धार देने का संदेश देगी।

'पेपर लीक भाजपा खुद करा रही'- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि मूर्तियों तोड़ने तक ये सरकार सीमित नहीं है, दिल्ली का आंदोलन आप लोगों ने देखा है, जेन-जी, जेन-अल्फा इनके खिलाफ हैं। सरकार को झुका दिया, नौजवानों की मांगों को स्वीकार करना पड़ा। मंत्री को हटाना पड़ा। पेपर लीक हो रहे हैं। परीक्षाएं रद्द हो रहीं हैं।  पेपर लीक कराने का काम भारतीय जनता पार्टी खुद कर रही है, वह इसलिए कर रही है क्योंकि पेपर होगा तो नौकरी देनी पड़ेगी। आरक्षण देना पड़ेगा।  नीट और उसके साथ और भी परीक्षाएं रद्द हुईं।

'यूपी में भाजपा 50 सीट भी नहीं पाएगी'

इस दौरान अयोध्या (फैजाबाद) लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आगरा में जो भी सम्मेलन होता है, वो हमारी पार्टी के लिए काफी शुभ होता है। यहां पर जब-जब नेता जी ने सम्मेलन किया सपा सत्ता में आई है। आज ये सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है, जब दलितों का उत्पीड़न सबसे ज्यादा हो रहा है।

ऐसे समय में सम्मेलन हो रहा है, जब आगरा में भाजपा बहुत बुरी तरह से एमएलसी चुनाव में हारी है। हमें खुशी है कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा सरकार को हटाने में किसी की ताकत है, तो वो सपा में है।

मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जमीन से हूं। अखिलेश यादव ने भाजपा का घमंड का चूर कर दिया मुझे अयोध्या से टिकट देकर। वहां से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि अब इनकी विदाई का समय नजदीक आ चुका है। ये बदलाव की आंधी है। यूपी में बीजेपी 50 सीट भी हासिल नहीं कर पाएगी।

बाल योगी ने थामा सपा का दामन

इस सम्मेलन में बड़ा सियासी पलटफेर देखने को मिला है। यहीं से बाल योगी को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा की सदस्या दिलाई। इस दौरान बाल योगी ने कहा कि अब नेता जी के बेटे पर विश्वास करो कि 85 साल का अनुभव पिता का है और 50 साल का बेटे का है। उन्होंने कहा कि 70 हजार कार्यकर्ता गरीब सेना का है, जो पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। बाल योगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद रामजीलाल सुमान और दलित सम्मेलन में आए सभी लोगों को साक्षा मानकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हालिए एमएलसी चुनाव में शिक्षा मंत्री के जिले से भाजपा शिक्षक एमएलसी की सीट हार गई।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.