होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे Punjab, डेरा सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद

By LSChunav | Nov 18, 2026

इस बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को आदमपुर स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट पहुंचे। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां काफी जोर-शोर से तैयारी में लगी हुई है।

वहीं, एयरपोर्ट पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया है। नितिन नबीन श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा की शुरुआत करने के लिए पंजाब पहुंचे हैं।

जालंधर पहुंचे नितिन नबीन

यात्रा शुरु करने से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में नतमस्तक हुए। इस अवधि में उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। समरसता संकल्प यात्रा के जरिए गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.