अगले साल 2027 में पंजाब में राज्यसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, पंजाब में बीजेपी की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। बीती देर रात दिल्ली में पंजाब भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें पार्टी ने अगले साल होने वाले राज्य चुनावों में सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की अपनी रणनीति को अंतिम रुप दिया है।
मीडिया से बात करते हुए पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि हमने पंजाब की राजनीति पर चर्चा की है। यह एक बहुत अच्छी बैठक थी। पंजाब के लिए हमारा एकमात्र एजेंडा विकास है। हम सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। फिलहाल गंठबंधन की कोई बात नहीं है। हम पंजाब में भाजपा सरकार बनाएंगे।
क्या बोले मनप्रीत सिंह बादल?
भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल ने भी पुष्टि की कि पार्टी जब पंजाब को वर्तमान आर्थिक और सामाजिक संकट से उबारने के उद्देश्य से डबल-इंजन सरकार स्थापित करने के लिए सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की योजना बनाई जा रही है।
बादल ने आगे कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेता नितिन नवीन के नेतृत्व में पंजाब भाजपा की एक बैठक हुई। बैठक का मुख्य ध्यान पंजाब के सामने आने वाली चुनौतियां, उनके समाधानों और आगामी चुनावों के संबंध में लोगों की अपेक्षाओं पर था। इस बीच, हमने इस पर विचार-विमर्श किया कि पंजाब को उसके आर्थिक और सामाजिक संकट से कैसे बाहर निकाला जाए और उसकी खोई हुई प्रतिष्ठा को कैसे बहाल किया जाएगा। हालांकि, यह तय किया गया है कि पार्टी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इस बीच भाजपा के नेता परमिंदर सिंह बराड़ ने राज्य की सुरक्षा चिंताओं पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शासन की कड़ी आलोचना की, उनके प्रशासन को चार महीने का कड़ा अल्टीमेटम दिया और जोर देकर कहा कि बीजेपी अपनी ताकत पर अगली सरकार बनाएगी।
बराड आगे कहा कि, भाजपा अपनी ताकत पर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन नहीं होगा। संदेश स्पष्ट है- भाजपा सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। पंजाब के लोगों के बीच हम अपना दृष्टिकोण, एजेंड़ा और अन्य राज्यों के रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे और उनका दिल जीतेंगे। भगवंत मान ने राज्य को गिरवी रख दिया है।
अगर पुलिसकर्मी खुद यहां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी के लिए क्या उम्मीद है? मैं भगवंत मान से कहता हूं - केवल चार महीने बचे हैं; पंजाब को ठीक करो, क्योंकि इसके बाद तुम्हें कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा। पंजाब के लोग भाजपा को मौका देंगे।