होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

CM भगवंत मान ने फसलों के नुकसान पर पीड़ित किसानों का बढ़ाया हौसला, कहा- 25 फीसदी बढ़ाकर दिया जाएगा मुआवजा

By LSChunav | Mar 27, 2023

प्राकृतिक आपदा से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस नुकसान को देखते हुए पंजाब सरकार ने मुआवजा राशि के नियमों में बदलाव किया है। पंजाब के सीएम CM भगवंत मान के मुताबिक प्रति एकड़ फसल के नुकसान पर अब किसानों को 25% अधिक धनराशि दी जाएगी। सीएम CM भगवंत मान ने बताया कि मुआवजे की यह राशि खेत के मालिक को न दी जाकर खेत में काम करने वाले काश्तदार को दी जाएगी। पहले प्रति एकड़ की 26 प्रतिशत फसल खराब होने पर मुआवजा राशि दिए जाने का नियम था। लेकिन अब 20% फसल खराब होने पर भी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

सीएम भगवंत मान ने बताया कि 75-100 प्रतिशत प्रति एकड़ फसल खराब होने पर 12 हजार रुपए मुआवजा राशि दिए जाने का नियम था। लेकिन अब इसमें बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अब 12 हजार की जगह 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं पहले 33 से 75% प्रतिशत प्रति एकड़ फसल का नुकसान होने पर 5400 रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाते हैं। लेकिन अब यह राशि 6750 रुपए हो गई है। इसके अलावा 20 से 30 प्रतिशत प्रति एकड़ पर भी मुआवजा राशि दी जाएगी।

गुरुद्वारे से होगी घोषणा
CM मान ने कहा कि प्रशासन और सभी DC को संशोधित प्रक्रिया के संबंध में आदेश कर दिए गए हैं। एक सप्ताह में गिरदावरी करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब संबंधित अधिकारी किसी जान-पहचान वाले के घर पर बैठकर गिरदावरी नहीं करेंगे। बल्कि गुरुद्वारा साहिब से घोषणा करवाने के बाद गांव के लोगों के सामने ही गिरदावरी करेंगें। इसके अलावा मौके पर मौजूद सभी लोगों को गिरदावरी भी पढ़कर सुनाई जाएगी।

मजदूरों को भी मुआवजा
तेज बारिश और ओलावृष्टि से कई मकानों को भी क्षति पहुंची है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार मकान भी बनवाकर देगी। दिहाड़ीदार मजदूरों को भी मुआवजा राशि के संशोधित नियमों में शामिल किया गया है। सीएम मान ने कहा कि जिन खेतों में फसलें बर्बाद हुई हैं। वहां दिहाड़ी मजदूर कामकर अपनी रोजी-रोटी का बंदोबस्त करते हैं। इसलिए मजदूरों को भी मुआवजा राशि दी जाएगी। 

पंजाब सरकार ने यूं बढ़ाया हौंसला
बीते रविवार यानि की 26 मार्च को सीएम भगवंत मान ने निहालसिंह वाला, मुक्तसर, तलवंडी साबो और पटियाला का दौरा किया। इस दौरान उन्हें 4-5 घरों की 100 प्रतिशत फसल बर्बाद होने की जानकारी मिली। उन्हें पता चला कि फसल बर्बाद होने के बाद से किसान परिवार घरों में कैद हैं। उन्होंने सभी परिवारों को हौसला रखने और पंजाब सरकार का पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का भरोसा दिया है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.