कॉकरोच पार्टी दिल्ली के बाद अब लखनऊ में करेगी प्रदर्शन। पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके को यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित एक गार्डन में धरना स्थल पर प्रदर्शन की अनुमति मिल सकती है। अभिजीत दीपके ने रात 11 बजे इंडिगो फ्लाइट से पुणे से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। शुक्रवार सुबह 2.40 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे हैं।
जिसके बाद दीपके लखनऊ एयरपोर्ट पर थोड़ी देर रुकने के बाद सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से सरोजिनी नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरें।
बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह 10 बजे लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित एक गार्डन में पहुंचकर वह धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस सतर्क मोड में है।
पहले लखनऊ पुलिस ने नहीं दी थी इजाजत
इससे पहले खबर आई थी कि लखनऊ पुलिस ने कॉकरोच पार्टी के धरना प्रदर्शन को इजाजत देने से मना कर दिया है। इस पर कॉकरोच पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा था कि वह खुद स्थानीय पुलिस के पास जाएंगे और इजाजत देने की अपील करेंगे। हमने दिल्ली और पुणे में नीट पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है।
वीडियो जारी कर अभिजीत ने किया था आह्वान
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 12 से लेकर 18 जून तक प्रतिदिन सुबह 10.00 बजे से लेकर शाम को 5.00 बजे तक प्रदर्शन करने की बात कही थी। इस समय दीपके ने लोगों से भारी संख्या में इको गार्डन पहुंचने का आह्वान किया है।
'सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही'
बता दें कि, अभिजीत दीपके ने कहा था कि 12 जून को उत्तर प्रदेश आ रहा हूं। लखनऊ के इको गार्डन में जो प्रदर्शन होगा, उसमें मैं खुद शामिल होने जा रहा हूं। जहां पर पेपर लिखकर खिलाफ हम आवाज उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है सरकार द्वारा उसके खिलाफ भी आवाज उठाएंगे।