होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Congress Candidates: कांग्रेस जल्द ही दिल्ली की तीनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का नाम की घोषणा कर सकती है, ये तीन हो सकते हैं कैंडिडेट

By LSChunav | Apr 12, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक गलियारे में काफी हलचल मची हुई है। कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली की अपने हिस्से की तीनों सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम तय कर चुकी है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के इस लोकसभा चुनाव में राजधानी में राजनीतिक शुरुआत करने की संभावना है। कन्हैया कुमार, चांदनी चौक क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व उत्तर-पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से पूर्व सांसद उदित राज के  नाम शामिल है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, अब भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का एक खेमा सूची में शामिल उम्मीदवारों के नामों से सहमत नहीं है। सूची में बदलाव कर सकते है।
दिल्ली में कन्हैया कुमार होंगे लोकसभा उम्मीदवार?
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के इस लोकसभा चुनाव में राजधानी में राजनीतिक शुरुआत करने की संभावना है। 2019 में बिहार की बेगुसराय लोकसभा सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट पर केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ असफल होने के बाद, आम चुनावों में कुमार की यह दूसरी कोशिश होगी।
सूत्रों ने बताया कि पार्टी दिल्ली में अपनी सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ समझौते के तहत उन तीन सीटों में से एक पर कुमार को मैदान में उतारने के बारे में स्पष्टता बुधवार शाम को अपने वरिष्ठ नेतृत्व की अध्यक्षता में एक बंद कमरे में हुई बैठक के बाद आई। 
सांसद संदीप दीक्षित की नाम उम्मीदवार के लिए तय किया गया
प्रदेश कांग्रेस ने इस क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के अलावा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह के नाम भेजे थे। वहीं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को चांदनी चौक क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। इस नाम की सिफारिश क्षेत्र के पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल व पूर्व विधायक अलका लंबा ने की थी। बता दें कि, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से दो बार सांसद चुने गए थे। 
प्रदेश कांग्रेस का एक खेमा इन उम्मीदवारों के नामों से सहमत नहीं
सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस का एक खेमा तीनों क्षेत्रों के लिए चूज किए गए उम्मीदवारों के नामों को लेकर असहमत नजर आ रहे हैं। उन्होंने आलाकमान का अवगत कराया कि ये तीनों कैंडिडेट चुनाव जीतने में सक्षम नहीं हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.