होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Corona Cases in MP: मध्यप्रदेश में फिर पैर पसार रहा कोरोना संक्रमण, इन जिलों में है ज्यादा खतरा

By LSChunav | Mar 24, 2023

देश के साथ ही मध्य प्रदेश में भी कोविड संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को 15 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनको मिलाकर कोविड संक्रमितों की संख्या 47 हो गई हैं। वहीं इंदौर सबसे ज्यादा 27 केसों के साथ हॉटस्पॉट बन गया है। राज्य के 7 जिलों में भी कोविड संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य संचालनालय के कोविड हेल्थ बुलेटिन अनुसार, भोपाल में गुरुवार को 8 और इंदौर में 4 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हालांकि इन सभी मरीजों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।

कोविड पॉजिटिविटी दर 3.9 
इसके अलावा वर्तमान में भोपाल में कोरोना के 12 एक्टिव केस हैं। गुजरात की सीमा से सटे अलीराजपुर में बीते गुरुवार को 2 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि दो दिन पहले बड़वानी में एक पॉजिटिव मरीज मिला था। बीते गुरुवार को बड़वानी की बॉर्डर से लगे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में 159 कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। कोविड प्रोटोकॉल का बड़वानी में सख्ती से पालन नहीं होने पर संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। बता दें कि गुरुवार को राज्य की कोविड पॉजिटिविटी दर 3.9 हो गई है। इससे पहले बुधवार को यह दर 1.4 थी।

6 जिलों में संक्रमण का ज्यादा खतरा 
एक जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 24 घंटे में 2.5 प्रतिशत बढ़ी हैं। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की अलग-अलग लैबोरेटरी में 380 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की गई है। जिनमें से जांच के दौरान 15 सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वीकली कोविड पॉजिटिविटी रेट रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के 6 जिलों में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है। इन जिलों में अन्य जिलों की अपेक्षा पॉजिटिविटी दर 10% ज्यादा है। यह जिले सिवनी, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, अलीराजपुर और रतलाम हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.