होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

कल है दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह, जानें पूरा शेड्यूल, मेहमानों की लिस्ट

By LSChunav | Feb 19, 2025

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सत्ता में आने वाली है। दिल्ली में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है। इस बीच मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण का समारोह कल होगा। दिल्ली में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा क्योंकि शहर 27 साल बाद भगवा पार्टी का शासन देखने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। आयोजन स्थल पर भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। आपको बता दें कि, उपराज्यपाल वीके सक्सेना नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने इस आयोजन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वहीं, 1 लाख लोगों की आने की संभावना है। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन आमंत्रित हैं?
इस भव्य आयोजन में एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. समारोह में 1 लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है, जिनमें झुग्गी बस्तियों के लोग, कैब और ऑटो चालकों को भी आमंत्रित किया गया है।
विभिन्न साधु-संतों को भी निमंत्रण दिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रमुख देशों के राजनयिक भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की पल-पल की अपडेट
- सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी गेस्ट अपने स्थान पर पहुंच जाएंगे।
- 12.10 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री पहुंचेंगे। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव अगवानी करेंगे। 
- इसके साथ ही 12.15 बजे एलजी वीके सक्सेना पहुंचेंगे और मुख्य सचिव और अतिरिक्त सचिव उनका स्वागत करेंगे।
- केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के सीएम शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम 12.20 बजे पर पहुंचेंगे। 12.25 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। अमित शाह और एलजी उनको रिसीव करेंगे। 12.29 बजे पीएम मोदी मंच पर पहुंचेगे।
- दोपहर 12.31 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू करने के लिए उपराज्यपाल के सचिव उनसे अनुमति मांगेंगे। सचिव दिल्ली के मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद की नियुक्ति के संबंध में गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना पढ़ेंगे। मुख्य सचिव मनोनीत मुख्यमंत्री को पद की शपथ और गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए उपराज्यपाल से अनुरोध करेंगे
- इसके बाद, 12.35 बजे उपराज्यपाल मुख्यमंत्री को पद की शपथ और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे, इसके बाद कागजात पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। 12.45 बजे तक सभी मंत्रिगण कागजात पर हस्ताक्षर करेंगे।
- 12.58 बजे शपथ ग्रहण समारोह के समापन के लिए उपराज्यपाल के सचिव उनसे अनुमति मांगेंगे। इसके साथ ही 12.59 बजे राष्ट्रगान बजाया जाएगा (पुलिस बैंड)। दोपहर 1 बजे से गणमान्य लोग कार्यक्रम स्थल से चले गए। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.