होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Agra पहुंचे Rajnath Singh, बोले- Double Engine सरकार में तेजी से बदल रहा UP

By LSChunav | Sep 13, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को दोपहर आगरा पहुंचे। नई दिल्ली से विशेष विमान से आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे। जिसके बाद खंदारी स्थित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में पहुंचे।

रजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, खटीक समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसने राष्ट्र की रक्षा, आंक्राताओं से सभ्यताओं को नष्ट होने से बचाने के साथ-साथ सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आकर लड़ाइयां लड़ी हैं। समाज के राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण को इतिहासकारों ने इतिहास में लिखा नहीं है या योगदान का सही उल्लेख नहीं किया है। इतिहास के पुनर्लेखन की जरूरत है।

यूपी में हो रहा तेजी से विकास

इस दौरान रक्षा मंत्री ने डबल इंजन की सरकार के  कार्यों की सरहाना की है। उन्होंने कहा कि देश विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भी प्रदेश के विकास कार्यों को तेजी से कर रही है। जो पहले प्रदेश गड्डे वाली सड़कों के लिए जाना जाता था। आज उसे प्रदेश में छोटे से गांव से लेकर बड़े शहरों तक की सड़क चमचमा रही है। अब प्रदेश में कानून का राज है।

पहले हर जिले में माफिया और नामी अपराधी होते थे। अब हर जिले में की पहचान वहां के उत्पाद से हो रही है। औद्योगिक कॉरिडोर स्थापित हो रहे हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.