होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने इन लोगों पर जताया विश्वास, 243 विधानसभा सीटों के लिए प्लान रैडी है

By LSChunav | Sep 09, 2025

बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों के बीच उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी 10 से 25 सितंबर तक बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए क्षेत्र में बिहार बदलाव यात्रा का आयोजन करेगी। इस बात की जानकारी पार्टी के चुनाव अभियान समिति के संयोजक सुधीर शर्मा ने दी। इस पर उन्होंने कहा है कि इस यात्रा का लक्ष्य जन सुराज की बदलाव की सोच जनता तक पहुंचाना, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जोड़कर पार्टी का जनाधार तैयार करना है।
आगे उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों को 12 प्रमंडलों में बांटा गया है। इस कार्यक्रम का कार्यभार प्रमंडल संयोजक व सह संयोजक, जिला चुनाव प्रभारी, विधानसभा प्रभारी व विधानसभाओं के संभावित उम्मीदवार अपने अपने स्तर पर संभालेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए राज्य स्तर पर जिन पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गई है, उनमें चुनाव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक सुधीर शर्मा के साथ ही सह संयोजक उर्मिला कुमारी, सरवर अली, विपिन यादव, प्रीतम सिंह और नरेश मांझी शामिल हैं।
महागठबंधन मुश्लिम हितैषी का दिखावा करती है- जन सुराज

जन सुराज ने कहा है कि- महागठबंधन सिर्फ मुस्लिम हितैषी होने का दिखावा करती है। सुराज पार्टी के कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, प्रदेश मीडिया ओबैंदुर रहमान व पार्टी के प्रवक्ता सोनाली आनंद ने राजद और महागठबंधन नेताओं पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जो भी सवाल कर रहे हैं वो सब बेबुनियाद है, क्योंकि उनकी पार्टी लंबे समय से बिहार शासन में रही है। सबसे पहले उन्हें जवाब देना चाहिए कि जो मुद्दे उठा रहे हैं, अपनी सरकार के वक्त उन्होंने उन मुद्दों पर क्या काम किया।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि राजद और महागठबंधन ने अभी तक मुस्लिम आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व नहीं दिया। समाज में शिक्षा देने का कार्य नहीं किया। बस वोट के लिए मुस्लिम लोगों का उपयोग किया।  
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.