होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Delhi Jantar Mantar पर पुलिस का Lathicharge, Sansad March को लेकर बढ़ी टेंशन और Section 163 लागू

By LSChunav | Jul 20, 2026

आज यानी 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी का प्रस्तावित संसद मार्च है। शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लंबे समय धरना दिया जा रहा है। सुबह 6.30 बजे से जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जमा है। इस समय जंतर-मंतर पर चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन और आज प्रस्तावित 'संसद मार्च' को लेकर राजधानी दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।

जंतर मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज
इस दौरान जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज किया है। इसके अलावा,  सांसद चन्द्रशेखर आजाद संसद मार्च के लिए जंतर-मंतर पहुंच गए हैं।  चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि सरकार अपना 'धर्म' निभा रही है, पुलिस अपना 'धर्म' निभा रही है और मैं इस मिट्टी के प्रति अपना फर्ज निभाने के लिए इस संघर्ष का हिस्सा हूं। एक भारतीय युवा होने के नाते, मैं युवाओं का दर्द समझता हूं। मैं यहां उनकी आवाज़ बनने और उनके साथ खड़ा होने के लिए हूं। उनके साथ अन्याय हो रहा है। सरकार ऐसा होने दे रही है..." वह यह भी कहते हैं, "हम पार्लियामेंट में भी लड़ेंगे।"

सीजेपी ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली: दिल्ली पुलिस
इस बीत, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीजेपी द्वारा आयोजित इस मार्च के लिए अनुमति नहीं ली गई है और न ही दी गई है। नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत बिना अनुमित पांच या अधिक लोगों के जुलूस या प्रदर्शन पर पाबंदी है। पुलिस उपायुक्त ने जनता को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार अनधिकृत प्रदर्शन से दूरी बनाए, वरना कानूनी कार्रवाई होगी।

सीजेपी ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली: दिल्ली पुलिस
इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि "हमारी तरफ से कोई भी गलत काम नहीं करेगा। यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि यह विरोध प्रदर्शन और मार्च शांतिपूर्ण रहे। हम यहां एक महीने से बैठे हैं। सोनम वांगचुक ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी है। हम इस विरोध प्रदर्शन को बदनाम नहीं होने दे सकते।"
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.