झारखंड में कथित रुप से छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर आज पूरा राज्य बंद है। झारखंड बंद देखते हुए राजधानी रांची में संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विवाद को लेकर भाजपा का झारखंड बंद, रांची में सड़क से बाजार तक दिखा असर
झारखंड की सरकार ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। जिसके बाद विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से मंगलवार को पूरा झारखंड बंद को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई हैं। राज्य बंद के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के संवदेनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन की तरफ बंद दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
अशोक बड़ाईक बोले- 'छात्र कोई उग्रवादी नहीं थे'
इस बीच, भाजपा नेता अशोक बड़ाईक ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे तो उन पर लाठीचार्ज करने की जरुरत क्या थी। इतना ही नहीं, अशोक बड़ाईक ने कहा कि लाठीचार्ज में कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि, "वे कोई उग्रवादी नहीं थे कि पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाई और आंसू गैस के गोले छोड़े।"
इस दौरान, भाजपा नेता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह विफल रही है और उसे छात्रों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में पेपर लीक और नौकरियां बेचने जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और हर जगह अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला।