होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Karnataka का अगला CM कौन? Delhi में सिद्धारमैया-शिवकुमार, Congress High Command लेगा आखिरी फैसला

By LSChunav | May 29, 2026

कर्नाटक की राजनीति में काफी लंबे समय के बाद सियासी अस्थिरता खत्म होती नजर आ रही है। सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे को राज्यफाल थावरचंद गहलोच ने स्वीकार कर लिया है। लोक भवन जारी आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, राज्यपाल ने सविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत निर्णय लिया है। वहीं आदेश जारी करके कहा गया है कि सीएम सिद्धारमैआ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और उनकी नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। 

लेकिन यह स्पष्ट किया गया है कि नई व्यवस्था बनने तक सिद्धारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रुप में जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

कर्नाटक में नई सरकार गठन को लेकर कवायद तेज

इस बीच, कर्नाटक में नई सरकार की गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां जोरों पर हैं। बंगलूरू से लेकर नई दिल्ली तक बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है। जहां एक ओर बंगलूरु से लेकर नई दिल्ली तक बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है। एक तरफ बंगलूरु में काग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होने की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर राज्य के दोनों शीर्ष नेता कार्यवाहक सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार दिल्ली में फिलहाल मौजूद है।

कांग्रेस हाईकमान से अहम मुलाकात की संभावना

सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली दौरे के दौरान सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात में नई सरकार के गठन की दिशा तय करने वाला कदम उठाया जाएगा। इन बैठकों में कर्नाटक की नई सरकार के स्वरुप पर विस्तार चर्चा हो सकती है। साथ ही संभावित मंत्रिमंडल के ढांचे और विभागों के बंटवारे को लेकर भी अंतिम रणनीति तैयार की जा सकती है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.