होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

BJP ज्वॉइन करते ही कांग्रेस और राहुल गांधी पर बरसे किरण रेड्डी, कहा- सोचा नहीं था ऐसे छोड़ूंगा पार्टी

By LSChunav | Apr 08, 2023

कांग्रेस के पूर्व नेता और अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी सीएम एन किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है। पार्टी ज्वॉइन करने के बाद पूर्व सीएम रेड्डी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में एन किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हुए। रेड्डी ने लोगों के फैसले को स्वीकार करने और उनमें सुधार किए जाने की असमर्थता के लिए कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए।

बीजेपी का दामन थामने के बाद रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को समझने में नाकाम रही है। कांग्रेस ने तो विश्लेषण कर पा रही है कि उससे कहां पर गलती हो रही है और न ही उसे सही करना चाहती है। उन्होंने कहा कि उन लोगों का सोचना है कि वह सही है और देश की जनता समेत बाकी सब गलत है। इसी विचारधारा के कारण उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों के कारण पार्टी राज्य दर राज्य टूटती जा रही है। यह सिर्फ एक राज्य की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि एक काफी पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बुद्धिमान वह खुद कुछ नहीं सोचता और न ही किसी के सुझाव पर अमल करता है। यह कहते हुए किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि आप तो समझ ही गए होंगे कि यहां पर किसकी बात हो रही है।

कांग्रेस चाहती है कंट्रोल
कांग्रेस छोड़ने वाले किरण रेड्डी चार बार विधायक भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कंट्रोल चाहती है। लेकिन वह कड़ी मेहनत या जिम्मेदारियां नहीं लेना चाहते हैं। अपने परिवार के साथ कांग्रेस के छह दशक से अधिक लंबे जुड़ाव का हवाला देते हुए रेड्डी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह से पार्टी से अलग होंगे। 

पीएम मोदी की तारीफ
पार्टी ज्वाइन करने के दौरान पूर्व सीएम रेड्डी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की उनकी कड़ी मेहनत और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता है। रेड्डी ने साल 1984 के बाद से कांग्रेस के पतन के साथ बीजेपी के उदय की तुलना की। उन्होंने कहा कि लगभग सभी राज्यों में कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.