होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण में किन-किन सीटों पर हो रहे हैं मतदान? यहां जानें

By LSChunav | Apr 18, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण की वोटिंग गुरुवार सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। दुसरे चरण में वोटिंग 12 राज्यों की 95 सीटों पर हो रही हैं। जिसमे उत्तरप्रदेश और बिहार सहित दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 में से 38 लोकसभा सीटों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। आइये जानते है दूसरे चरण की वोटिंग  किन किन सीटों पर जारी है हैं और कौन से राजनीतिक दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम के भरोसे है। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी मौसम में खामोश हैं स्टार प्रचारक योगी और मायावती के ट्विटर अकाउंट

दूसरा चरण में मतदान - 12 राज्य की (95 सीट)
 
कर्नाटक- बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु, उदुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार।
महाराष्ट्र- बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर।
ओडिशा- बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का।
मणिपुर- भीतरी मणिपुर।
असम- करीमगंज, सिलचर, स्वायत्तशासी ज़िले, मांगलडोई, नौगोंग।
बिहार- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका।
छत्तीसगढ़- कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद।
जम्मू-कश्मीर- श्रीनगर, ऊधमपुर।
पश्चिम बंगाल- जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, रायगंज.
उत्तर प्रदेश- नगीना (सु.), अमरोहा, बुलंदशहर (सु.), अलीगढ़, हाथरस (सु.), मथुरा, आगरा (सु.) और फतेहपुर सीकरी.
तमिलनाडु की 38 और पुडुचेरी की एक लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।

बिहार- बक्सर से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। आगरा- यूपी कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर और फतेहपुर सीकरी से पार्टी के उम्मीदवार ने राधा बल्लभ इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.