होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Maharashtra Economy: देश की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में महाराष्ट्र निभाएगा अहम भूमिका

By LSChunav | Jan 25, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया। इसके अनुसार, साल 2022-23 में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था के 6.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.0 फीसदी बढ़ने की उम्मीद जताई। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 की राज्य की विकास दर तुलना में कम है। जब इसको 9.1 प्रतिशत का दर्जी दिया गया था। राज्य के बजट की पूर्व संध्या पर जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के मुताबिक उद्योग क्षेत्र में 6.1 फीसदी, कृषि और संबद्ध गतिविधियों के क्षेत्र में 10.2 फीसदी और सेवा क्षेत्र में 6.4 फीसदी की वृद्धि होगी।

वहीं देश के प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2030 तक भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने का लक्ष्य रखा है। वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने विश्वास व्यक्त करने हुए कहा कि पीएम द्वारा तय किए गए इस लक्ष्य को साकार करने में महाराष्ट्र अहम भूमिका निभाएगा और राज्य इस आर्थिक शक्ति का प्रवेश द्वार बनेगा। राज्य के डिप्टी सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था के बारे में कहा कि महाराष्ट्र की हिस्सेदारी देश की सकल राष्ट्रीय आय में लगभग पंद्रह प्रतिशत है। 

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है यह देश की वित्तीय, वाणिज्यिक और मनोरंजन की राजधानी है। देश के कुल निर्यात में राज्य की हिस्सेदारी 25 फीसदी है। महाराष्ट्र में 29 प्रतिशत तक एफडीआई निवेश है। महाराष्ट्र की कुल जनसंख्या का करीब 57 प्रतिशत भाग 27 वर्ष से कम आयु का है। महाराष्ट्र में देश के सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी है। वहीं फडणवीस ने कहा कि हमारे राज्य में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन एवं खपत होती है। ऐसे में देश की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पूरा करने में महाराष्ट्र की अहम भूमिका निभाएगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.