होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Modi Cabinet में 'Mission Punjab' की तैयारी, Raghav Chadha समेत 3 नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद?

By LSChunav | Jun 26, 2026

लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें चल रही है। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल फेरबदल में पंजाब की लॉटरी लग सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव बेहद निकट है। ये अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित हैं लेकिन इनके जल्दी भी होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। आम आदमी पार्टी शासित पंजाब से अभी केंद्रीय मंत्रिमंडल में केवल रवनीत सिंह बिट्टू हैं। इस समय वे केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। सियासी हलकों में चर्चा है कि मिशन पंजाब में जुटी भाजपा राज्य को अधिक प्रतिनिधित्व दे सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रवनीत सिंह बिट्टू की जगह पर किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब को दो से तीन मंत्री मिल ही जाएगें।

2014 के बाद से सिर्फ तीन मंत्री
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में पंजाब की प्रतिनिधित्व कम कर रहा है। 2014 के बाद शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनी थीं। उन्होंने 2020 में कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से केंद्र में भाजपा के सोम प्रकाश मंत्री बने थे, इनका कार्यकाल 2019 से 2024 तक रहे। फिर रवनीत सिंह बिट्टू मंत्री बने थे। 

पंजाब की क्या है सियासी ताकत
 - पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं। विधानसभा में भाजपा के दो MLA हैं। 

 - पंजाब में लोकसभा की कुल सीटें 13 हैं। भाजपा के पास कोई सीट नहीं है।

 - पंजाब में राज्यसभा की कुल सीटें 7 हैं। इनमें 6 भाजपा के पास है।

आप के दो पूर्व नेता इस रेस में हैं
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत मिलने के बाद भाजपा अब पंजाब को गंभीरता से ले रही है। बीजेपी राज्य को केंद्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल में अधिक तवज्जो दे सकती है। इस दौरान चर्चा चल रही है कि पंजाब में AAP छोड़कर आए नेताओं को इनाम मिल सकता है। इनमें सेलिब्रेटी फेस राघव चड्ढा का नाम सबसे टॉप पर है। इनके साथ अशोक मित्तल का नाम भी शामिल है।
कहा जा रहा है कि दोनों में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है। रवनीत बिट्टू को भाजपा चुनावों में झोंकना चाहती है। इनकी जगह पर हाल ही में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बने तरुण चुघ को लाया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कद्दावर नेता चुघ पंजाब चुनाव में पार्टी को मजबूती दे सकते हैं। यह पंजाब से ही आते हैं। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.