दिल्ली, लखनऊ के बाद कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहुंच गई है। आज CJP विरोध प्रदर्शन जयपुर में कर रही है। अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जयपुर में पहुंच गए हैं। आपको बताते चलें कि, जिला प्रशासन ने अधिकत्तम 800 लोगों के साथ प्रदर्शन करने की अनुमति दी है।
NEET पेपर लीक मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके रविवार देर रात 2 बजे जयपुर पहुंचे। पार्टी की तरफ से सोमवार दोपहर 3 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
इस प्रर्दशन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफ की मांग भी उठाई जा सकती हैं। बता दें कि, धरना-प्रदर्शन के लिए जयपुर पुलिस ने निर्धारित शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की है। प्रशासन की तरफ से जारी हुए निर्देशों में कहा गया है कि इस प्रदर्शन में सिर्फ 800 लोग शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही आयोजक कानून-व्यवस्था को बनाए रखें और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने का निर्देश दिए गए हैं।
धरना स्थल पर पहुंच रहा है युवा
कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से बुलाए गए धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए युवा शहीद स्थल पर इक्ट्ठा होने लगे हैं। कई युवाओं के हाथ में संविधान की किताब है तो किसी के हाथ में फूल और पोस्टर हैं। इससे पहले पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली, लखनऊ, पुणे और बैंगलोर में प्रदर्शन कर चुके हैं।
कहां-कहां हो चुके हैं प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और उनके समर्थक देश कई अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। बता दें कि, प्रदर्शन की शुरुआत दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई है। जिसके बाद से पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद में प्रदर्शन किया गया था।