होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Sanjay Raut on Ram Mandir: 'राम के नाम पर लूट हो रही', चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर Shiv Sena UBT का हमला

By LSChunav | Aug 02, 2026

इस बीच शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने राम मंदिर में कथित रुप से चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर रविवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का मुद्दा उठाना कोई अपराध नहीं। चोरी हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों से सवाल जरुर किया जाएगा।

क्या बोले संजय राउत?
संजय राउत प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, क्या राम मंदिर का मुद्दा उठाना कोई अपराध है? यदि कोई चोरी हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों से सवाल किए जाएंगे। राम मंदिर के चढ़ावे के मुद्दे को हमने संसद के अंदर और बाहर उठाया था और हमारे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। राम के नाम पर लोग लूट कर रहे हैं और जब हम अपनी आवाज हैं तो हमारे खिलाफ मामले दर्ज किए जाते हैं। देश भर के मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं और कई मंदिर सरकार के नियंत्रण में है।

शिक्षा मंत्री को लेकर क्या बोले संजय राउत?
नए शिक्षा मंत्री को लेकर संजय राउत ने कहा, मैंने पहले भी कहा था कि देवेंद्र फडणवीस देश के अच्छे शिक्षा मंत्री बन सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय को एक योग्य व्यक्ति की जरुरत है और मेरी नजर में वह व्यक्ति वही है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.