होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Haryana Roadways Hisar Depot में हड़ताल, 259 बसों के थमे पहिए, वार्ता रही बेअसर

By LSChunav | Oct 31, 2026

कुछ ही दिन पहले हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने हड़तल की थी। जिसके बाद अब हरियाणा रोडवेड के हिसार डिपो में कर्मचारियों ने हड़ताल कर बसों का संचालन बंद कर दिया है। शुक्रवार रात 3.30 बजे से हिसार डिपो की बसें बंद हैं। लंबित वित्तीय भक्तों को भुगतान नहीं होने विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार रात से ही बसों का रात्रि संचालन बंद कर दिया था। 31 अक्तूबर को पूरे डिपो में हड़ताल करते हुए 259 बसों को नहीं चलाने का एलान किया है। इसमें हिसार डिपो की 181 तथा हांसी डिपो की 78 बसें शामिल हैं।

वर्ता के बाद सहमति नहीं बनीं

रोडवेज कर्मचारी नेताओं की रात पौने दस बजे तक एसडीएम ज्योति मित्तल, रोडवेड महाप्रबंधक राहुल मित्तल के साथ वार्ता हुई लेकिन सहमति नहीं बनी। इतना ही नहीं, अधिकारियों के रोडवेज परिसर से निकलने पर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। बस अड्डा परिसर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। रोडवेजकार्मियों की लंबित मांगों के संबंध में हड़ताल पर जाने से पहले यूनियन की शुक्रवार को 3 दौर की वर्ता हुई। पहले रोडवेड महाप्रबंधक राहुल मित्तल के साथ बैठक हुई।

दूसरी व तीसरी बार में एसडीएम ज्योति मित्तल के साथ कर्मचारी नेताओं की बैठक हुई। वैसे शेयरिंग मोर्चा के राज्य पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए हैं।

बता दें कि, रोडवेज के हिसार डिपो में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सांझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहा है धरना 38वें दिन से धरना दे रहे हैं।

वहीं, यूनियन पदाधिकारी संदीप जैनावास ने कहा कि 31 अक्तूबर को हिसार डिपो की हड़ताल की कॉल है। इसके बाद 5 व 6 नवंबर को स्टेट कमेटी की हड़ताल की कॉल की है। इस मौके पर कर्मचारी नेता बजरंगा लाखा, जितेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, अनूप श्योकंद, पवन कन्नोह, जोगेंद्र पंघाल, नरेंद्र खरड़ आदि मौजूद रहे।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.