होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

UP MLC Election: Akhilesh Yadav बोले BJP केवल 5 सीटें नहीं 50 जिलों में हारी है

By LSChunav | Oct 30, 2026

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव में 5 सीटों पर जीत से उत्साहित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर करते हुए कहा कि ये धूमधाम मचाने वाले लोग इन चुनाव में धड़ाम से गिर गए। वीजेपी केवल 5 सीट ही नहीं हारी है बल्कि 50 जिलों में हारी है।

उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में सपा जनता के समर्थन से जीती है जबकि जनता में संदेश ये गया है कि भाजपा ने इस चुनाव में छल करके 6 सीटें जीती हैं। जहां साजिश है। वहीं भाजपा है।

क्या बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बेईमानी से 6 सीटें जीती हैं। अगर ईमानदारी से चुनाव होते तो भाजपा की जीत ऐसी न होती। उन्होंने विधान परिषद के सभी विजयी सदस्यों को बधाई दी। इस जीत से साबित हो गया है कि व्यापारी हमारे साथ हैं। आधी आबादी हमारे साथ हैं। उन्होंने वाराणसी की सीटों पर हार को लेकर सीएम योगी पर तंज कसते हुए कि काशी भले ही डूब जाए पर गोरखधंधा बंद न हो। अखिलेश यादव सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

वाराणसी में डबल इंजन की डबल हार

अखिलेश बोले कि, वाराणसी में भाजपा की हार पर कहा कि वाराणसी में डबल इंजन की डबल हार हुई है। इस चुनाव में महिला शिक्षकों ने भाजपा के खिलाफ वोट डाला है। उन्होंने कहा कि अब कई अफसरों पर गाज गिरने वाली है। इतना ही नहीं, उन्होंने अनियमितता के आरोप भी लगाए और अमरोहा में 94 प्रतिशत मतदान पर सवाल उठाए।

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह के 2027 के चुनाव में जीत के बाद प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो यूसीसी लागू करने के लायक नहीं है। 2027 का चुनाव भाईचारे पर चुनाव होगा। ये लोग हमेशा के लिए हटाएं जाएंगे। जनता सांप्रदायिक राजनीति के पक्ष में नहीं है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.