By LSChunav | Oct 27, 2026
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों की मतगणना आज यानी 27 अक्तूबर 2026 को हो रही है। इस दौरान प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है और सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना की जा रही है।
आपको बताते चलें कि इन 11 सीटों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान हुआ था। आज शाम तक सभी प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आ जाएगा।
गोरखपुर में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू
यूपी के गोरखपुर में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। डेढ़ से दो घंटे में स्पष्ट होगा कि प्रथम वरीयता से नतीजा आयोग या फिर दूसरे वरीयता के मतों की गिनती होगी।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
वहीं, मऊ महानगर में बने बूथ संख्या 115 से जो बॉक्स आया था, उसमें 623 वोट सील हुए थे, फॉर्म 16 में भी इतने ही वोट थे, लेकिन बक्शा खुला तो 675 वोट निकले।
आगरा में रुकी मतगणना, शाम सात बजे तक चलेगी काउंटिंग
आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव में पहले चक्र की गणना के बाद मतगणना रुक गई है। पहले चक्र में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल एक हजार वोट से आगे हैं। वहीं, पहले चक्र में 14 हजार मतों की गिनती हुई थी। दूसरे चक्र में भी 14 हजार मतों की गिनती 14 टेबल पर होगी। अभी तक एमएलसी स्नातक चुनाव में 14 टेबलों पर बंडलिंग का कार्य चल रहा है। वैसे यह कार्य शाम 7 बजे तक चलेगा। फिर 14 टेबलों पर मतगणना शुरु होगी।
गोरखपुर में बंडलिंग का काम अंतिम चरण में, शाम पांच बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना के पहले चरण में मतपत्रों की मिक्सिंग और बंडल बनाने का काम किया जा रहा है। अभी तक 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम 4:30 से 5 बजे के बीच प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरु हुई।