होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Ramlila Maidan में INDIA Alliance रैली: Kharge बोले- BJP को हटाए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

By LSChunav | Nov 01, 2026

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में 'चोरी सरकारें' हैं। इस बार भाजपा को सत्ता से बेदखल किए बिना हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमें डराने के लिए ईडी जैसी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि कैसे लड़ना है। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं, वह लोगों के वोट छीनने की कोशिश कर रहे हैं।

रामलीला मैदान की रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि- यदि मोदी जाएंगे तो ही लोकतंत्र बच सकता है।

तेजस्वी यादव बोले- बिहार से शुरू हुई वोट चोरी

इस दौरान बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी रैली को संबंधोति करते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी की शुरुआत बिहार से हुई थी। तेजस्वी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार 'दो नंबरी' है। 

अखिलेश यादव बोले- जो पापी है उसका नाश होता है

इस रैली में अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा में भाजपा की विदाई होने जा रही है। उन्होंने कहा, मैं ये कह सकता हूं आज कि जो जन सैलाब और जन समर्थन देखकर के रामलीला मैदान में, ये लोकतंत्र हल्दी घाटी बन गया है। ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी है और इस मैदान में कई बार नया इतिहास लिखा गया है। मैं कह सकता हूं ये जो जनसमर्थन दिखाई दे रहा है। फिर से बदलाव आएगा और ये इंकलाब के नारे है ये गवाह है कि कभी भी परिवर्तन आ सकता है और हम आपसे कहना चाहते हैं।

 जो लोग कभी यूपी से आए थे। वो उप से ही बाहर जाएंगे और यूपी वाले अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई उससे बेहतर करते हैं और अभी लोकसभा में थोड़ी बहुत विदाई की है। लेकिन आने वाले समय में 2027 में ऐसी विदाई होगी की दोबारा भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी लोग लौट करके नहीं आ पाएंगे। याद रहे भारतीय जनता पार्टी को ये राम जी की लीला का मैदान है। हॉरर और हमने रामलीला में देखा है और यहां पर सदियों से लोग जानते हैं। ये जो पापी है उसका नाश होता है। राम जी के सामने वो पापी बचने वाले नहीं है न केवल इनका नाश होने जा रहा है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.