उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2027 बेहद नजदीक है और इस दौरान राज्य में राजनीतिक बयानबाजी जोरों-शोरों पर है। यूपी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी और इसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर फिर आक्षेप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सपा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है और कहा है कि वे यूपी की सत्ता में आकर पिछड़ी जातियों पर जुल्म करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि 2027 के यूपी के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी साफ हो जाएगी।
सपा का PDA और KDA अभियान!
ओमप्रकाश राजभर ने लिखा है कि, सुनिए, 'राजा बाबू' उर्फ अखिलेश यादव जी! जान रहा हूं कि आपके समर्थकों का एक वर्ग अपनी लाठी को तेल पिला रहा है, तो दूसरा चाकू और तलवार में धार। हमें पता है कि पिछले करीब 0 साल से आप हम लोगों के खिलाफ अपने मन में भरकर बैठे हो। बस सरकार बदलने का सपना देख रहे हो कि किसी तरह से 'राजा बाबू' यानी आपकी सरकार बन जाए। और लाल टोपी लगाकर आपके गुंडे-मवाली-माफिया थानों को कब्जा कर लें। उसके बाद आपके लोग पूरे प्रदेश में PDA- 'पीट देगा अहीर', 'पीट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) और KDA- 'काट देगा अहीर', 'काट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) अभियान चालू कर दें।'
सपा का सॉफ्ट टारगेट समुदायों का जिक्र
पंचायती राज मंत्री ने लिखा है, 'हमें ये पता है कि आप लोगों का सबसे सॉफ्ट टारगेट पाल, प्रजापति , बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी बहुजन जातियां ही होंगी। आप लोग हम लोगों को र्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी बहुजन जातियां ही होंगी। आप लोग हम लोगों को मारोगे-पीटोगे, दंगा करवाकर सपाई मुसलमानों से हमारे घरों को लुटवाओगे फिर आग में झोंक दोगे, हमारी बहन-बेटियों के साथ गलत काम करोगे।'
2027 में सपा को सफाचट करेंगे
ओमप्रकाश राजभर ने लिखा है, हम यह भी जानते हैं कि आपके समर्थक पिछले करीब दस साल से हमारे घरों और जमीनों पर गिद्ध की तरह आंख गड़ाए बैठे हैं। कब्जा करने के लिए रोज हमारे घर और खेत का भाव पता कर रहे हैं। आपके समर्थक यही तो घूम-घूमकर कह रहे हैं, कि बस एक मौका मिल जाए। फिर बताते हैं, तो सुन लो, अखिलेश जी! हम बहुजन जातियों के लोग अपने घरों को लटुवाने, जमीनों को कब्जा करवाने, अपनों की हत्या करवाने का मौका आपको बिल्कुल नहीं देने वाले। आप 2017 में हारे, 2022 में हारे और अब 2027 में सपा को सफातट करेंगे। लिखकर रख लें अखिलेश यादव।'