आज यानी 27 अप्रैल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य के गठन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही 4000 हजार करोड़ रुपये से अधिक लगात वाली कई विकास परियोजानाओं को उद्धाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
कब पहुंचेंग गंगटोक?
पीएम मोदी सोमवार दोपहर तक गंगटोक पहुंच जाएंगे। अगले दिन 28 अप्रैल को वह गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरान करेंगे। इस राज्य की समृद्ध जैव विविधता, दुर्लभ ऑर्किड प्रजातियों और पुष्प विरासत को दुनिया के सामने पेश करने के लिए आधुनिक ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में विकसित किया जाना है।
4000 करोड़ परियोजनाओं का किया जाएगा शिलान्यास
- 28 अप्रैल को करीब 10 बजे पीएम मोदी पलजोर स्टेडियम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और जनसभा संबोधित करेंगे।
- हेल्थ क्षेत्र में पीएम मोदी यांगांग में 100 बेड वाले आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे, जबकि एनआईटी देवराली में 30 बेड के एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल का उद्धाटन करेंगे।
- शिक्षा क्षेत्र यागांग में मौजूद सिक्किम विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, हेलेन लेप्चा मेंडिकल कॉलेज और डेंटम कॉलेज का उद्धाटन किया जाएगा।
- इतना ही नहीं, ग्याथांग में मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, मंगशीला में नया मॉडल डिग्री कॉलेज, बूमतार गुम्फा में मठ छात्रावास-सह-कक्षा भवन और 160 स्कूलों में आईटी-सक्षम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ होगा।
- इसके साथ ही तीस्ता नदी पर सिरवानी और लोअर सामडोंग में दो डबल-लेन स्टील आर्च पुलों की आधारशिला रखेंगे। वहीं, बर्धांग से नामची होते हुए किचुडुमरा तक उन्नत सड़क परियोजना का उद्घाटन करेंगे।
- ऊर्जा क्षेत्र में गंगटोक के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के आधुनिकीकरण परियोजना का लोकापर्ण किया जाएगा।
- पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गंगटोक के रिज क्षेत्र के पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही डोडक में ईको-टूरिज्म और धार्मिक सुविधाओं के विकास, कैलाश मानसरोवर यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं तथा यात्री निवास का भी शुभारंभ होगा। वहीं, सिलनोन में प्रस्तावित ईको-पिलग्रिमेज कॉम्प्लेक्स की नींव रखी जाएगी।