होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Rajasthan Refinery उद्धाटन पर गरजे PM Modi, बोले- संकट में हमारी Diplomacy और दोस्ती काम आई

By LSChunav | Jul 04, 2026

आज यानी 4 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पचपदरा में रिफाइरी का उद्धाटन किया। इस बीच, उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि ऊर्जा संकट के दौरान भारत की कूटनीति प्रभाव देखने को मिला है। इस मुश्किल समय में सिर्फ अच्छे संबंध ही बेहद काम आए। आइए आपको इस संबोधन की मुख्य बाते बताते हैं।
 
भारत की कूटनीति का प्रभाव देखने को मिला
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, युद्ध से पहले भारत 25-26 देशों से ईंधन आयात करता था। युद्ध के समय भारत ने ईंधन आयात करने वाले देशों की संख्या बढ़ाकर 40-50 कर दी है। इस बीच, भारत ने यह संदेश दिया है कि 'नागरिक देवो भवः' हमारा संकल्प है और देश के नागरिक सर्वोपरि हैं। संकट के दौरान भारत की कूटनीति का प्रभाव देखने को मिला। अन्य देशों की तुलना में भारत के मजबूत और अच्छे संबंध इस कठिन दौर में बेहद काम आए।

दूसरे देशों की दोस्ती काम आई
आगे पीएम मोदी ने कहा कि, आयात के रास्ते भी बंद हो चुके थे। दुनिया के कई देशों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। कई देशों में तो डीजल-पेट्रोल कोर्ट के आधार पर मिलने लगा था। 
हालांकि, भारत में इस तरह के हालात नहीं आए। पीएम मोदी ने कहा कि उस समय कई तरह की अफवाहें फैली। अकेले डीजल और पेट्रोल पर तेल कंपनियां को 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। इस घाटे की भरपाई की जिम्मेदारी सरकार अपने खजाने से उठाई। इसके बाद पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी भी कम की। भारत अन्य देशों के साथ मजबूत मित्रता ही कठिन समय बेहद काम आई है।

पीएम मोदी ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे
इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के करीब 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला है। इन युवाओं को बधाई पीएम मोदी ने दी है। 
इसके अलावा, पीएम मोदी ने रिफाइनरी में काम करने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की है। उद्धाटन के पहले पीएम मोदी रिफाइनरी के कंट्रोल विंग में पहुंचे। वहां उन्होंने इंजीनियरों से रिफाइनरी की व्यवस्था को समझा। वहीं, जाना कि तेल को कैसे साफ किया जाता है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.