होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

PM Modi का Sikkim दौरा: 50वें स्थापना दिवस पर ₹4000 करोड़ के Development Projects का तोहफा

By LSChunav | Apr 28, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर थे। पीएम ने सिक्किम में 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम को पूर्वी भारत का स्वर्ग बताकर प्रकृति प्रेमी पर्यटकों से राज्य के ऑर्किडेरियम का भ्रमण करने का आग्रह किया। संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि सिक्किम एक भारत श्रेष्ठ भारत का सशक्त प्रतीक है, खासकर ऐसे समय में जब देश को धर्म और राजनीति के आधार पर बांटने के प्रयास हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सिक्किम में बच्चों के साथ खेली फुटबॉल

सुबह-सुबह पीएम मोदी ने युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को जोश में भर दिया। सिक्किम दौरे के दौरान पीएम ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया। पोस्ट में लिखा कि गंगटोक की सुबह में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना उनके लिए एक बेहद ऊर्जा देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ खेलते हुए उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का एहसास हुआ। 

4000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की मिली सौगात

सिक्किम राज्य को 50 वर्ष पूरे होने पर राज्य में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने करीब 4000 रुपये करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात राज्य को दिया है। यह दौरा हिमालयी राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जो आने वाले समय में विकास की नई दिशा तय करेगा। 

ऑर्किडेरियम का दौरा और आधुनिक पार्क की झलक

पीएम मोदी ने अपने प्रोग्राम की शुरुआत स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा किया। यह पार्क एक विश्वस्तरीय अनुभव केंद्र के रुप में विकसित किया जाता है। जिसे सिक्किम की प्राकृतिक खूबसूरती और जैव विविधता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, पीएम ने पलजोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए है। जहां पर विकास परियोजनाओं का उद्धाटन किया। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.