होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Jhargram में झालमुड़ी खाते PM Modi का Viral जवाब, बोले- 'प्याज खाता हूं, किसी का दिमाग नहीं'

By LSChunav | Apr 20, 2026

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का बंगाल चुनाव प्रचार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पीएम मोदी की झाड़ग्राम में चुनावी सभा को समाप्त हो चुकी है, लेकिन वहां की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला हेलिपैड की को ओर बढ़ रहा था, लेकिन तभी अचानक गाड़ियां रुक गईं। दोपहर में प्रधानमंत्री को गाड़ी से उतरते देख सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग हैरान रह गए। पीएम ने सीधे कॉलेज मोड़ स्थित एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान पर जा पहुंचे और मुस्कराते हुए कहा- भाई, झालमुड़ी खिलाओ।'

अचानक से पीएम मोदी अपने सामने देख झालमुड़ी विक्रेता विक्रम साव हैरान हो गए। विक्रम कुछ समझ नहीं पाए, उससे पहले ही प्रधानमंत्री ने 10 रुपये की झालमुड़ी का ऑर्डर दे दिया। जब मुड़ी तैयार हुई, तो विक्रम ने पैसे लेने में संकोच किया, लेकिन पीएम मोदी ने संजीदगी से कहा-'ऐसा नहीं होता'। फिर क्या पीएम ने तुरंत अपनी जेब से पैसे निकाले और विक्रम के हाथ में थमा दिए। इस क्रम बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई। इस दौरान स्थानीय लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा और 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

चुटीले अंदाज में चुटकी: 'बस दिमाग नहीं खाता'

झालमुड़ी तैयार करने के समय विक्रम और  प्रधानमंत्री के बीच जो संवाद हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। विक्रम ने पूछा कि साहब, मिर्च डालेंगे?

पीएम मोदी ने जवाब दिया, 'हां।' फिर जब विक्रम ने प्याज के बारे में पूछा, तो पीएम मोदी ने हंसते हुए हिंदी में कहा कि प्याज भी खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं खाता! प्रधानमंत्री का यह मजाकिया अंदाज सुनकर वहां मौजूद हर शख्स खिलखिला उठा।

जनसंपर्क का अनोखा तरीका

केवल खुद ही नहीं, पीएम मोदी ने झालमुड़ी का वह दोना अपने पास खड़े अन्य लोगों की तरफ भी बढ़ाया और उन्हें भी स्वाद चखने दिया। रविवार के दौरान पीएम का यह सहज जनसंपर्क इंटरनेट मीडिया पर  'मुड़ी पे चर्चा' के रूप में वायरल हो गया। खुद प्रधानमंत्री ने भी इस पल की तस्वीरें शेयर की है।

बिहार का विक्रम और बंगाल की मुड़ी

आपको बता दें कि, झालमुड़ी विक्रेता साव, जो मूल रुप से बिहार के गया जिले के निवासी है, इस पल के बाद से वे सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। विक्रम ने बताया कि मुझे यकीन नहीं हो रहा था। उन्होंने मुझसे मेरा नाम, पिता का नाम और पता पूछा। इतने बड़े पद पर होने के बाज भी उन्होंने बहुत सहजाता से बात की। 

वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी कणिका महतो और कल्याणी महतो ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि देश के प्रधानमंत्री को सड़क किनारे इस तरह आम आदमी की तरह झालमुड़ी खाते देखेंगे। कॉलेज मोड़ पर हुई इस छोटी-सी मुलाकात ने वहां के लोगों में के मन में गहरी छाप छोड़ दी। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.