होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

वायनाड पहुंची प्रियंका की इमोशनल स्पीच, कहा- 'मेरे पास मदद के लिए पति-बच्चे, लेकिन मेरा भाई अकेला'

By LSChunav | Apr 12, 2023

संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस के राहुल गांधी पहली बार वायनाड पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। प्रियंका गांधी ने वायनाड में प्रियंका गांधी ने इमोशनल स्पीच देते हुए कहा कि यदि वह मुश्किल में फंसती हैं तो उनकी मदद के लिए पति और बच्चे हैं। लेकिन उनके भाई राहुल गांधी अकेले हैं। उन्होंने वायनाड की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी इस दुनिया के सबसे सच्चे व्यक्ति हैं। जो किसी से नहीं डरते और हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं।

शेयर किया इमोशनल किस्सा
प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी सबसे सच्चे व्यक्ति हैं और यह बात आप सभी इस बात को अच्छे से जानते हैं। उनके भाई किसी से नहीं डरते हैं। इसीलिए उसको सत्ता की ताकत हटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन वह डटकर सबका सामना कर रहा है। राहुल का आवास जाने पर प्रियंका ने जनता के साथ एक इमोशनल किस्सा साझा करते हुए कहा कि वह राहुल के घर का फर्नीचर पैक कर रही थीं। तभी उनको याद आया कि कुछ साल पहले जब वह घर बदल रही थीं। तब उनके पति और बच्चों ने इस काम में उनकी मदद की थी। 

भाजपा और अडानी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि मेरे पास अपना परिवार है, लेकिन उनका भाई अकेला है। उसकी मदद करने के लिए कोई अपना नहीं है। भले ही हम सब क्यों न उसके साथ हैं। इस दौरान प्रियंका ने भाजपा और अडानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार पूरी ताकत के साथ राहुल गांधी पर बेरहमी से हमला करती है। क्योंकि राहुल सवाल करते हैं और जनता की आवाज को उठाते हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनके भाई राहुल गांधी सत्य के लिए लड़ रहे हैं और लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे हैं। इसीलिए राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को अयोग्य ठहरा दिया गया। 

कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के कुछ नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने एक व्यक्ति का मुद्दा उठाकर उसे जनता का मुद्दा बनकर पेश किया। लेकिन उन्हें लगता है कि सरकार एक व्यक्ति को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है। प्रियंका ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि उस व्यक्ति का नाम गौतम अडानी है।
 
प्रियंका गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को लगता है कि वह किसी की आवाज को बंद कर सकती है। किसी भी हवाई अड्डे और बंदरगाहों को बेच सकती है। उन्होंने कहा सरकार ऐसे व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रही है। जिसने सरकार की मदद से लाखों-करोड़ों रुपए कमाए हैं। लेकिन किसी भी किसान भाइयों की मदद नहीं की जा रही।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.