आज के 26 मई 2026, मंगलवार को पंजाब के निकाय चुनाव का मतदान हो रहा है। भीषण गर्मी में लोग मतदान के लिए आ रहे हैं। दरअसल, पंजाब के 108 निकायों पर मतदान हो रहा है। 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों की सीटों पर 7555 उम्मीदवार खड़े हुए है।
अरविंद केजरीवाल ने मतदान करने की अपील की है
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि पंजाब में चल रहे निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करें। आपका वोट लोकतंत्र में आपकी ताकत है.. आपकी छोटी-बड़ी समस्याओं का हल और पूरे परिवार की खुशहाली आपका वोट तय करता है।
दोपहर 12 बजे तक 31% मतदान हुआ
दोपहर 12 बजे तक 31% मतदान हुआ है राज्य के चुनाव आयुक्त राजकमल ने बताया है कि दोपहर 12 बजे 31.6 फीसदी मतदान हो चुका है। राज्य में पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। वहीं, 8 निगमों के 396 वार्डों, 75 परिषदों के 1282 वार्डों और 20 नगर पंचायतों के 218 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं।
पठानकोट के बूथ नंबर 2 कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
पठानकोट के आनंदपुर रडा स्थित पोलिंग बूथ नंबर 2 पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। मौके पर पुलिस आई और झगड़े का माहौल शांत करवाया है। पुलिस ने चेतवानी दी कि लड़ाई करने वालों पर कार्रवाई होगी। तनाव के पीछे का कारण है कि एक बुजुर्ग महिला के साथ उनका परिवार साथ जाने से झगड़ा की शुरुआत हुई। आपस में गाली-गलौज शुरु हुई। पार्टियों का कहना है कि वोटिंग के दौरान हेरफेर किया जा रहा है। कांग्रेस ने भी यही आरोप लगाए कि अंदर वोट डालने का हेराफेरी चल रही है।
गर्मी के कारण दो महिलाएं बेहोश हो गई
इतना ही नहीं, तेज गर्मी के कारण सुनाम वार्ड 17 में दो महिलाएं वोटिंग के दौरान बेहोश हो गई है। वहीं, दोपहर 2 बजे 45 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दूसरी ओर बठिंडा में वार्ड नंबर 37 में अकाली दल के उम्मीदवार सविता बंसल के पति बीरु बंसल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों पर धक्केशाही करने पर आरोप लगाएं।