होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

झारखंड को मिली बड़ी सौगत! रेल मंत्री ने किया एलान मिलेगी सुपरफास्ट ट्रेन

By LSChunav | Feb 04, 2025

हाल ही में रेल मंत्री ने झारखंड के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। जल्द ही झारखंड वालों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हालिए में जानकारी दी है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी, जिससे राज्य के यात्रियों को नई और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। सोमवार को रांची रेल मंडल कार्यालय में आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान नई दिल्ली से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी जुड़े। इस बीच रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क को और भी विस्तारित किया जाएगा।
रांची से पुरी के बीच ट्रेन चलाने की लंबी दिनों से हो रही मांग
काफी लंबे समय से झारखंड के यात्रियों ने रांची से पुरी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग है। लेकिन अभी इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि रांची रेल मंडल को इस संदर्भ में कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस मुद्दे को रेल मंत्री के सामने उठाया था और रांची से पुरी के बीच ट्रेन सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। बता दें कि, रांची से अभी 3 वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। ये ट्रेनें रांची-पटना, रांची-हावड़ा और रांची-वाराणसी के बीच चलती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.