होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Rajasthan Nikay Chunav: 10245 वार्डों की Reservation Lottery आज, बदलेगा चुनावी गणित और उम्मीदवारों का भाग्य

By LSChunav | Aug 17, 2026

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की तस्वीरे सोमवार को कुछ हद तक साफ होने वाली है। राज्य के 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों के अरक्षण की लॉटरी आज निकाली जाएगी। इसके साथ ही तय होगा कि किस वार्ड में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए चुनावी मैदान खुला रहेगा। अध्यक्षों पदों का आरक्षण पहले ही तय हो चुका है।
जैसे ही वार्डों की स्थिति सामने आएगी, तभी संभावित प्रत्याशियों की रणनीति भी बदलने लगेगी।

जोधपुर में 100 वार्डों का बदलेगा समीकरण
बता दें कि, जोधपुर नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। इनमें 65 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे जाएंगे। वहीं, 20 वार्ड ओबीसी और 13 वार्ड एससी के लिए हैं। दो वर्ग एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। सभी श्रेणियों को मिलाकर 34 महिला पार्षद चुनी जाएंगी। सबसे खास बात तो यह है कि जोधपुर मेयर का पद इस बार अनारक्षित रखा गया है। 
लगभग 12 साल बाद मेयर पद पर सामान्य कैटेगरी के लिए मौका मिला है। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया सोमवार सुबह मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में होगी। जिसके बाद जिले की नगर पालिकाओं के वार्डों का आरक्षण भी तय किए जाएंगे। वहीं, भोपालगढ़, बालेसर सता, तिंवरी और मथानिया में पहली बार नगर पालिका स्तर के चुनाव होने हैं, इसलिए यहां की लॉटरी पर खासा नजर रहेगी।

अजमेर में दोपहर तीन बजे निकलेगी लॉटरी
अजमेर जिले के 9 नगरीय निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी आज दोपहर 3 बजे जवाहर रंगमंच में होगी। इसमें अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के साथ पुष्कर और किशनगढ़ नगर परिषद तथा नसीराबाद, पीसांगन, सरवाड़, टांटोटी, सावर और केकड़ी नगर पालिकाओं के वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा। 
अजमेर नगर निगम में 20 में वार्ड एससी, 2 एसटी और 16 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। वहीं 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। मेयर पद पहले ही महिला के लिए आरक्षित हो चुका है। जब लॉटरी के नतीजे सामने आएंगे, तो संभावित दावेदारों के चुनावी समीकरण भी स्पष्ट होंगे।

सीकर में 65 वार्ड, 44 रहेंगे अनारक्षित
सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों के लिए सोमवार को आरक्षण तय करेगा। उपलब्ध व्यवस्था के मुताबिक 44 वार्ड अनारक्षित हैं, बल्कि 13 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए रखे गए हैं। जबकि आरक्षित श्रेणियों की स्थिति लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाग स्पष्ट होगी। 
वैसे सीकर नगर परिषद के सभापति पद का आरक्षण पहले से ही तय हो चुका है और इस बार यह पद अनारक्षित महिला के लिए रखा गया है। जिले के अन्य नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण भी इस प्रक्रिया तहत तय किया जाएगा।

अलवर में 80 वार्डों पर नजर
अलवर नगर निगम के 80 वार्डों की आरक्षण तस्वीर आज सामने आएगी। आंकड़ो के अनुसार 25 वार्ड अनारक्षित ओपन, 13 अनारक्षित महिला, 12 ओबीसी और 12 एससी श्रेणी के लिए रखे गए हैं। शेष श्रेणियों की स्थिति लॉटरी प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी। वैसे अलवर में मेयर पद का आरक्षण पहले से ही अनारक्षित महिला के लिए हो चुका है। अब वार्डों की लॉटरी के बाद यह तय किया जाएगा कि चुनावी मैदान में कौन-कौन से समीकरण बनेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.