लोकसभा चुनाव के बाद अब मतगणना का दौर जारी है। इसी दौरान महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे गुट के गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। राज्य में महायुति गठबंधन सिर्फ 19 सीटों पर ही आगे चल रही है। इसके साथ ही महा विकास अघाड़ी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अगर महायुति गठबंधन की बात करें तो एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को सबसे बड़ा झटका लगा है। एक ओर जहां एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और उनकी पार्टी सिर्फ 5 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राज्य में अजित पवार की पार्टी का प्रदर्शन और भी अधिक शर्मनाक है। बता दें कि अजित पवार की पार्टी सिर्फ 1 सीट पर आगे है। महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी दल का प्रदर्शन काफी शानदार है। महा विकास अघाड़ी दल 28 सीटों पर आगे चल रही है। महा विकास अघाड़ी के घटक दल में शामिल शिवसेना (यूबीटी) सबसे ज्यादा 10 सीटों पर आगे हैं।
वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन भी बेहतरीन है। राज्य में पार्टी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। शरद पवार की एनसीपी लोकसभा चुनाव 2024 में 8 सीटों पर बढ़त बनाए है। कुल मिलाकर राज्य में सरकार चला रहे एकनाथ शिंदे की पार्टी का प्रदर्शन काफी ज्यादा शर्मनाक साबित हो सकता है। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। प्राप्त रुझानों के मुताबिक महा विकास अघाड़ी कुल 28 सीटों पर बढ़त बनाए है। वहीं महायुति 19 सीटों से आगे चल रही है। साथ ही एक सीट पर अन्य प्रत्याशी आगे है।