होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

SP प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- निकाय चुनाव में BJP को मिलेगी करारी हार, इन्हें बनाया चुनाव प्रभारी

By LSChunav | Apr 21, 2023

समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। सपा प्रमुख ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक बनकर व्यस्त है। वहीं अपराधियों के आगे उनका प्रशासनतंत्र पस्त है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में ही आम जनता भाजपा को करारा सबक सिखाएगी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जनता बीजेपी के पराजय की पटकथा लिखेगी। अखिलेश ने कहा कि यूपी में दिन-दहाड़े आपराधिक घटनाएं हो रही है। 
 
राजधानी लखनऊ में जंगलराज
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दावा किया जाता है कि यहां कि कानून व्यवस्था ठीक चल रही है। लेकिन अब जनता को भी पता चल गया है कि बीजेपी को भ्रामक प्रचार करने में महारत हासिल है। अखिलेश ने कहा कि यूपी की राजधानी लखनऊ में जंगलराज जैसे हालात बने हुए हैं। कहीं लोगों से लूटपाट की जा रही है तो कहीं दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में हर दिन हत्या, छेड़छाड़, लूट और दुष्कर्म आदि की घटनाएं घटित हो रही हैं। 
 
यूपी की कानून व्यवस्था चौपट- अखिलेश
इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा पुलिस अधिकतर केसों में पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर अपराधी तत्वों को बचाने का प्रयास करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो चुकी है। प्रदेश की महिलाएं और बच्चियां खुद को असुऱक्षित महसूस करती हैं। 

पदाधिकारियों की घोषणा
वाराणसी नगर निगम के महापौर एवं पार्षद चुनाव के लिए सपा ने र्व मंत्री एवं विधायक ओम प्रकाश सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही मिर्जापुर के छानबे विधानसभा उपचुनाव की संचालन समिति का प्रभारी के तौर पर भदोही के विधायक जाहिद बेग को नामित किया गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र को गाजियाबाद का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

संचालन समिति गठित
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से नगर पालिका परिषद, इटावा के चुनाव के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने दस सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया है। इस समिति में पूर्व चेयरमैन पीसीएफ अंकुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, बृजमोहन राजपूत, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन फुरकान अहमद, पूर्व प्राचार्य अजन्ट सिंह, विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम, चंदन पाल व इदरीश अंसारी शामिल हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.