तमिलनाडु में विजय की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ के खिलाफ कई सख्त नियम उठाएं है। अब राज्य में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है। विजय सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए आम जनता के लिए स्पेशल व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मुख्यमंत्री थलपति विजय ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत सीधे इस नंबर पर करें।
सरकार ने दावा किया है कि हर शिकायत की गोपनीय तरीके से जांच होगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुल लगाएं और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाना है। सीएम विजय ने पहले भी साफ कहा था कि उनकी सरकार रिश्वतखोरी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है और किसी भी अधिकारी को भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी।
सभी विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टरों को एक सर्कुलर जारी
इस बीच, राज्य के मुख्य सचिव एम साई कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टरों को एक सर्कुलर जारी कर सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रष्टाचार विरोधी जागरुकता बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इन बोर्डों पर स्पष्ट रुप से लिख दिया है कि रिश्वत देना और लेना दोनों ही अपराध हैं। इसके साथ ही, सभी सरकारी विभागों की वेबसाइट पर वॉट्सऐप नंबर और डिपार्टमेंट ऑफ विजिलेंस एंड प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (DVAC) की जानकारी भी अनिवार्य रुप से प्रदर्शित करने को सही कहा गया है।
यदि कोई रिश्वत मांगे तो इन नंबर पर करें शिकायत
-कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत मांगता है तो आप वॉट्सऐप नंबर नंबर 9498180936 पर शिकायत भेज सकते हैं।
-इसके अलावा, 044-22321090, 044-22321085, 044-22310989 और 044-22342142 पर फोन कर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
-शिकायतकर्ता चाहें तो डाक या व्यक्तिगत रूप से डिपार्टमेंट ऑफ विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन (DVAC), नंबर 293, एमकेएन रोड, अलंदूर, चेन्नई–600016 में भी अपनी शिकायत जमा कर सकते हैं।