पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एकदम यूपी के 'योगी मॉडल'की तरफ बढ़ रहे हैं। बंगाल में जीत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति को सुनील बंसल ने जमीन पर उतारा है। भाजपा बंगाल जीतने के बाद पहली बार कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे सुनील बंसल का खुद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बेहद गर्मजोशी वाले अंदाज में स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने तगड़ी तारीफ की
शुभेंदु अधिकारी ने सुनील बंसल की इशारों में बड़ी तारीफ की है। असल में शुभेंदु अधिकारी ने सुनील बंसल के लिए कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए बहुत कुछ किया है। हम सभी इनका वेलकम करने के लिए यहां आए थे। आपको बता दें कि, मिशन बंगाल को पूरा करने के लिए भाजपा ने सुनील बंसल को अगस्त 2022 में मोर्चे पर लगाया था। वह लगातार तब से बतौर प्रभारी कर काम कर रहे थे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अमित शाह की खोज माने गए सुनील बंसल को ओडिशा और तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी थी।
पश्चिम बंगाल में मनवाया लोहा
भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने में सफल रही है। जिसके बाद से सुनील बंसल ने बंगाल में करिश्मा दोहराया। सुनील बंसल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्हें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने यह जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय के स्थान पर मिली थी। इस बार भाजपा बंगाल चुनावों में 207 सीटें हासिल कर पाई है। अभी राज्य में एक सीट पर चुनाव होना है।