होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Rajya Sabha चुनाव: Tamil Nadu में Vijay की TVK की पहली अग्निपरीक्षा, गठबंधन में बढ़ी हलचल

By LSChunav | May 23, 2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की एक खाली सीट रह गई है, जिसको लेकर चुनाव राज्य की राजनीति में नई हलचल मच गई है और यह चुनाव 18 जून को होगा। इस चुनाव को सत्तारुढ़ टीवीके सरकार के लिए पहली बड़ी संसदीय परीक्षा माना जा रहा है। हालिया विधानसभा चुनाव में विजय के नेतृत्व में टीवीके के सत्ता में आने के बाद यह पहला राज्यसभा चुनाव होगा। 
यह सीट शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। शन्मुगम ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मेलमे सीट से जीत दर्ज करने के बाद राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी थी। 

टीवीके गठबंधन के अंदर उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज

इस चुनाव को लेकर अब सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर उम्मीदवार चयन और सहयोगी दलों को साधने की रणनीति पर चर्चाएं तेज होने की उम्मीद है। राजनीतिक हलकों में खास तौर पर इस बात पर नजर है कि टीवीके इस सीट पर अनपी उम्मीदवार उतारेगी या गठबंधन प्रबंधक के जरिए किसी सहयोगी दल को मौका देगी। कांग्रेस पर भी सबकी नजरें टिकी हैं, जिनमें टीवीके सरकार को समर्थक देने में अहम भूमिका निभाई थी।

कब होगा नामांकन?

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, 1 जून को अधिसूचना जारी होगी और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम  वापस ले सकते हैं। जरुरत पड़ने पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। 

आपको बता दें कि, तमिलनाडु विधानसभा की वर्तमान प्रभावी संख्या 233 है और किसी उम्मीदवार को जीत के लिए 117 विधायकों के समर्थन की जरुरत होगी। क्योंकि किसी भी पार्टी के पास अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं है,वहीं चुनाव परिणाम काफी हद तक गठबंधन की गणित पर निर्भर करेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.