एक बार फिर से तेज प्रताप यादव चर्चा का विषय बनें हुए है। दरअसल, उन्होंने अपने पीए पर चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज हुआ। आपको बताते चले कि तेज प्रताप के सरकारी आवास पर एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। तेज प्रताप यादव ने अपने पर्सनल सहायका (पीए) मोतीलाल राय पर उनके आवास से पार्टी फंड के 20 लाख रुपये नकद, सोना और कई महंगे इलेक्ट्रिक गैजेट्स चोरी करने कथित आरोप लगाए हैं।
तेज प्रताप पर मारपीट करने का आरोप
लेकिन इस राजनीतिक हाई-प्रोफाइल मामले में एक नया मोड़ भी सामने आ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों और अंदर से मिलने वाली खबरों के अनुसार, आवेदन देने से पहले तेज प्रताप यादव और उनके पीए के बीच कथित रुप से मारपीट हुई थी। अब चर्चा है कि पीए मोतीलाल राय तेज प्रताप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में था, हालांकि उससे पहले ही तेज प्रताप थाने में चोरी का आवेदन दे दिया।
बैग लेकर बाउंड्री फांद भागने का आरोप
थाना में दिए गए अपने आधिकारिक आवेदन में तेज प्रताप यादव ने पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 22 जून 2026 को रात करीब 11.30 बजे उनके ड्राइव अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने पीए मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास की दीवार फांदकर भागते हुए देखा था। तेज प्रताप ने इन दोनों कर्मचारियों को इस पूरी घटना का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बनाया है।
पार्टी फंड भी साफ
इतना ही नहीं, तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में अलमारी से गायब हुए सामान की जो सूची पुलिस को दी है। उसमें जो सामान गायब हुआ है, वह 20 लाख रुपये नकद, 2 तोला सोने की चेन और 1 सोने की अंगूठी, 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन, 1 MacBook, 1 Lenovo लैपटॉप, 1 iPad, 2 हार्ड डिस्क और sony कंपनी के 4 पेन ड्राइव शामिल हैं। तेज प्रताप ने बताया कि नगद राशि पार्टी फंड की राशि थी।