होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Tamil Nadu: तमिलनाडु में BJP और AIADMK के गठबंधन में आई दरार, डी जयकुमार ने बताई वजह

By LSChunav | Sep 20, 2023

लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में भाजपा और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के रास्ते अलग हो गए हैं। AIADMK नेता डी जयकुमार ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पार्टी और बीजेपी के बीच अब फिलकाल किसी तरह का गठबंधन नहीं है। उन्होंने बताया कि बीजेपी के साथ जाने का फैसला चुनाव के दौरान लिया जाएगा। वहीं BJP के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई कुप्पुसामी पर डी जयकुमार ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता गठबंधन में रहना चाहते हैं, लेकिन अन्नामलाई के दिमाग में अलग ही खिचड़ी पक रही है।

AIADMK के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी और बीजेपी के गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ आगे गठबंधन पर फैसला चुनाव के दौरान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बात में उनका कोई निजी विचार नहीं है। बल्कि यह पार्टी का रुख है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से अन्नामलाई AIADMK के नेताओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं। हालांकि बीजेपी के कार्यकर्ता इस गठबंधन को नहीं तोड़ना चाहते थे। लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को शायद कुछ और ही मंजूर है। 

उन्होंने कहा कि अन्नामलाई कुप्पुसामी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के योग्य नहीं है। लेकिन हम अपने नेताओं की आलोचना को भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं। डी जयकुमार ने कहा कि इससे पहले भी अन्नामलाई हमारी नेता जयललिता के बारे में काफी कुछ बोल चुके हैं। उस दौरान भी अन्नामलाई के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था। अन्नामलाई को मर्यादा में रहकर काम करने की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने इसकी जरूरत नहीं समझी। इसके साथ ही वह लगातार अन्ना, पेरियार और महासचिव की आलोचना कर रहे हैं। अन्नामलाई द्वारा किया जा रहा इस तरह का व्यवहार पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को बर्दाश्त नहीं है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.