इस समय में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां एड़ी-चोटी का बल लगा रही हैं। दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने स्टार प्रचारक से दिल्ली में चुनाव के लिए प्रचार करवा रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के कामों की सराहना की और कहा कि उनका समर्थन करना राष्ट्र हित में है। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक ‘आप’ के लिए प्रचार करने के वास्ते नियुक्त किया है।
आज शाम को शत्रुघ्न सिन्हा कर सकते हैं प्रचार
अभिनेता से नेता बने सिन्हा आज शाम राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन की कई पार्टियों ने ‘आप’ का समर्थन किया है, जिससे कांग्रेस अकेली पड़ गई है। सिन्हा ने कहा, “मैं दिल्ली चुनाव में प्रचार करूंगा। यहां आम आदमी पार्टी (आप) बहुत अच्छा काम कर रही है। उनके पास बड़ी संख्या में समर्थक हैं। अरविंद केजरीवाल का हर कार्ड ‘मास्टरकार्ड’ साबित हो रहा है।
आप के नेता अच्छा कार्य कर रहे हैं- शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि , “संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, वे सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, उनका समर्थन करना राष्ट्रीय हित में होगा।” सिन्हा शनिवार शाम पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर और लक्ष्मी नगर इलाकों में प्रचार करेंगे। रविवार को वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रात आठ बजे से प्रचार करेंगे। इससे पहले वह शाम करीब पांच बजे पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में और शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री आतिशी के निर्वाचन क्षेत्र कालकाजी में ‘आप’ के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। वह सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी में प्रचार करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, कुछ चीजें सराहनीय हैं, जैसे स्वास्थ्य क्षेत्र में, कैंसर जैसी दवाओं पर दी गई रियायतें एक अच्छा कदम है। शिपिंग क्षेत्र में, हमने टन भार कर लागू किया था, जिसका लाभ अब दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को केजरीवाल के साथ रोड शो में शामिल हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और शिवसेना (उबाठा) जैसी पार्टियों ने भी ‘आप’ को समर्थन दिया है।
इस समय में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां एड़ी-चोटी का बल लगा रही हैं। दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने स्टार प्रचारक से दिल्ली में चुनाव के लिए प्रचार करवा रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के कामों की सराहना की और कहा कि उनका समर्थन करना राष्ट्र हित में है। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक ‘आप’ के लिए प्रचार करने के वास्ते नियुक्त किया है।
आज शाम को शत्रुघ्न सिन्हा कर सकते हैं प्रचार
अभिनेता से नेता बने सिन्हा आज शाम राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन की कई पार्टियों ने ‘आप’ का समर्थन किया है, जिससे कांग्रेस अकेली पड़ गई है। सिन्हा ने कहा, “मैं दिल्ली चुनाव में प्रचार करूंगा। यहां आम आदमी पार्टी (आप) बहुत अच्छा काम कर रही है। उनके पास बड़ी संख्या में समर्थक हैं। अरविंद केजरीवाल का हर कार्ड ‘मास्टरकार्ड’ साबित हो रहा है।
आप के नेता अच्छा कार्य कर रहे हैं- शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि , “संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, वे सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, उनका समर्थन करना राष्ट्रीय हित में होगा।” सिन्हा शनिवार शाम पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर और लक्ष्मी नगर इलाकों में प्रचार करेंगे। रविवार को वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रात आठ बजे से प्रचार करेंगे। इससे पहले वह शाम करीब पांच बजे पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में और शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री आतिशी के निर्वाचन क्षेत्र कालकाजी में ‘आप’ के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। वह सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी में प्रचार करेंगे।
बजट को लेकर कही बात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, कुछ चीजें सराहनीय हैं, जैसे स्वास्थ्य क्षेत्र में, कैंसर जैसी दवाओं पर दी गई रियायतें एक अच्छा कदम है। शिपिंग क्षेत्र में, हमने टन भार कर लागू किया था, जिसका लाभ अब दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को केजरीवाल के साथ रोड शो में शामिल हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और शिवसेना (उबाठा) जैसी पार्टियों ने भी ‘आप’ को समर्थन दिया है।