होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

UP Government की नई सौगात: 60 साल से ऊपर की महिलाओं को Free Bus Travel, CM Yogi बोले- अपराधियों का अंत अब निश्चित है

By LSChunav | Aug 26, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार अब 60 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। बुधवार को सीएम योदी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का शुभारंभ कर दिया है। दरअसल, अगले साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने वाले है, जिसको लेकर सीएम योगी तमाम सुविधाएं दे रहे हैं।
इस योजना का जरिए यूपी की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस योजना का लाभ रोजाना करीब 88438 महिला यात्रियों को मिलने का अनुमान है। योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की तरफ से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि, रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 60 साल की उम्र से ऊपर की हर तरफ एक महिला को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा की जाएगी।

महिलाएं बोलीं- अब किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से बात की और सरकार के इस निर्णय पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। महिलाओं ने सीएम को इस सुविधा को लेकर आभार प्रकट किया है। उन्नाव की एक महिला ने कहा कि इस सुविधा के बाद उन्हें बहुत लाभ मिलेगा और उन्हें कहीं जाने के लिए किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। इसके बाद, सीएम योगी ने कहा कि आप अच्छे लोगों को चुनते हैं तो अच्छा होता है।

निगम की ओर से जारी होंगे विशेष स्मार्ट कार्ड
इस योजना के चलते निशुल्क यात्रा सुविधा को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की तरफ से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.