होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

UP Power Crisis: बिजली कटौती पर Mayawati का Yogi सरकार पर सीधा हमला, बोलीं- जनता त्रस्त है

By LSChunav | May 22, 2026

मायावती ने राज्य में गहराते बिजली संकट और लगातार हो रही कटौती को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि तेज गर्मी के बीच आम जनता, किसानों, मध्यम वर्गीय परिवारों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने और भविष्य में समस्या से निपटने के लिए नए बिजली संयंत्र स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।

योगी सरकार से मायावची ने अपील की है कि, वह बिजली आपूर्ति संबंधी लोगों के कष्ट व परेशनियों को ध्यान दें। ये जरुरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, नए पावर प्लांट आदि के माध्यम से भी आगे के लिए बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, तो यह व्यापक जनहित में उचित रहेगा।

आंधी-तूफान पर किया पोस्ट

इससे पहले यूपी के कई हिस्सों में जबरदस्त आंधी-तूफान से हुई जान-माल की भारी तबाही से प्रभावित लोगों/परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार से अपनी पूरी उदारता बरतते हुए हर प्रकार से उनके सहयोग के लिए आगे आना चाहिए जिससे वे लोग अपने उजड़े हुए पारिवारिक जीवन को समेट कर दोबारा से अपनी जिंदगी शुरु कर दे।

एक्स पर यह भी कह चुकी- अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के विरुद्ध जारी युद्ध समाप्ति की अनिश्चितता के कारण ख़ासकर ऊर्जा संकट व विदेशी मुद्रा भण्डार की चिन्ताओं के मद्देनज़र मा. प्रधानमंत्री द्वारा देश के लोगों से ’संयम’ बरतने की गयी अपीलों से यह साबित है कि भारत के समक्ष संकट केवल पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस आदि पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर ही नहीं बल्कि आर्थिक संकट भी गहरायेगा, जिससे करोड़ों भारतवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है तथा जिसके जारी रहने की भी गंभीर आशंका है। 

अर्थात् ऐसे समय में जबकि कोरोनाकाल की ज़बरदस्त मार के बाद रोज़ी-रोटी तक के संकट का जीवन झेल रही देश की लगभग सौ करोड़ जनता के पास और अधिक संयमित होने व खोने को कुछ ख़ास नहीं बचा है, तो ऐसी स्थिति में केन्द्र एवं राज्य सरकारें उन ग़रीब व मेहनतकश परिवारों को थोड़ी राहत देकर उनका सहारा बनने के लिये ख़ुद ही कुछ बेहतर करने का उपाय ज़रूर करें तो यह जन व देशहित में उचित होगा, ऐसी आम जन भावना।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.