मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार के बजट के माध्यम से उत्तराखंड में लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में विकास कार्यों को पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि प्रगति के साथ प्राकृतिक संसाधनों की भी रक्षा हो सके।
उत्तराखंड बजट राज्य के हित में होगा
इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव है। इसलिए बजट में राज्य के हितों का ध्यान रखा गया है। सीएम ने हाल ही में केंद्रीय बजट को लेकर कहा है कि बजट उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए संतुलित और क्षेत्रीय विकास की बड़ी संभावनाएं लेकर आया है। उन्होंने कहा कि बजट, प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है।
इतना ही नहीं, सीएम ने बताया कि 16वें वित्त आयोग से 1800 करोड़ अधिक मिलेंगे। पर्वतीय ट्रैकिंग ट्रेल्स से रोजगार के अवसर मिलेंगे। गाइड्स का कौशल विकास होगा। इसके अलावा, बादाम, अखरोट का प्रोत्साहन किया जाएगा। स्थानीय उद्योगों के फिर से बढ़ाने के लिए रोजगार के नए मौके दिए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष एम्स के लिए केंद्र से निवेदन किया जाएगा।