होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Mission UP की तैयारी: BJP ने Vinod Tawde को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, Jagdish Patel सह-प्रभारी नियुक्त

By LSChunav | Aug 18, 2026

हाल ही में भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है और नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। गौरतलब है कि लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश को भाजपा को प्रभारी मिल गया है। असल में पार्टी ने विनोद तावड़े को प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। 
इसके अलावा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी का सह-प्रभारी बनाया है। 

क्यों किया गया है फेरबदल?
दरअसल, यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपकमिंग राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से मुख्य माना गया है। नए पदाधिकारियों के सामने प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतरीन समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी मिली है।

विनोद तावड़े बनें यूपी भाजपा के प्रभारी
आपको बताते चलें कि विनोद तावड़े इससे पहले भी पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इसके साथ ही अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। 
दूसरी ओर, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस जिम्मेदारी के चलते वह प्रदेश संगठन के कामकाज में सक्रिय रुप से संभालेंगे। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.