पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इस बीच, राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय नबन्ना में सभी मंत्रियों को सामूहिक तौर पर शपथ दिलाई।
इस मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट मंत्रियों की 41 जगह हो गई है।
13 कैबिनेट मंत्रीत्री, 3 राज्य मंत्री और 19 राज्य मंत्री
आपको बताते है कि पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार में स्वपनदास गुप्ता, दूध कुमार मंडल, दीपक बर्मन, मनोज उरांव, गौरी शंकर घोष, अर्जुन सिंह, तपस रॉय, शरद्वत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और शंकर घोष ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। साथ ही भाजपा विधायक राजेश महाता, इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
इसके साथ ही शांतनु प्रमाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश राय, जोयेल मुर्मू, अशोक डिंडा, आनंदमोय बर्मन, कौशिक चौधरी, गर्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी और सुमना सरकार ने राज्य मंत्री के रुप में शपथ ली।
जल्द ही होगा विभागों का बंटवारा
सूत्रों से पता चला है मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभिन्न विभागों के आवंटन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहली बार विधायक बने कई नेताओं के मंत्री पद मिलने की चर्चा है। वहीं, संभावनित नामों में शंकर घोष, मनोज ओंराओ, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शारद्वत मुखोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, दुधकुमार मंडल और तापस राय शामिल बताए जा रहे हैं।